38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पहला पदक बागेश्वर की बेटी ने रचा इतिहास


उत्तराखंड के लिए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहला पदक जीतने का गौरव ज्योति वर्मा ने हासिल किया है। की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और अपने कर्तव्यों के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
यह पदक उत्तराखंड के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि यह 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का पहला पदक है। ज्योति वर्मा की इस सफलता से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनकी इस जीत पर राज्य के खेल मंत्री और अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी आगे भी शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles