आंचल के उत्पाद दूध, घी, दही, मक्खन के दाम भी आसमान छूने लग गये

लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने प्रदेश के प्रमुख दुग्ध ब्रांड ‘आंचल’ के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में 4 मई से वृद्धि करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी दी कि मदर डेयरी और अमूल जैसी प्रमुख कंपनियों द्वारा कीमतें बढ़ाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
आंचल का स्टैंडर्ड दूध ₹66 के बजाय ₹68 प्रति लीटर मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक ₹29 से बढ़कर ₹30 का हो गया है। गाय के दूध में भी ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
मुकेश बोरा ने बताया कि लालकुआं स्थित आंचल डेयरी में अत्याधुनिक तकनीक से एक नया दूध प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी पैकेजिंग क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी। यह परियोजना उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles