हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 46 स्कूलों को नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब

हल्द्वानी जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जांच में सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। साथ ही कुछ स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही किताबें खरीदने के निर्देश भी दिए जा रहे थे, जो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है।
प्रशासन ने सभी स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
📋 इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस:
वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर
न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड
डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
दर्पण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
हिमालया विद्या मंदिर, हल्द्वानी
इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सनराइज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सन बीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
फन विथ ड्रॉइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू फेंगलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल




