धामी कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार शाम 6:00 बजे सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। इस बैठक में राज्य की महिला नीति, कृषि योजनाएँ, स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति और वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी सहित कई प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।
मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में कृषि से संबंधित योजनाओं को लेकर कई फैसले हो सकते हैं। इसमें ड्रैगन फ्रूट खेती की नीति, कीवी, मोटे अनाज को बढ़ावा देने की नीति शामिल है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में ग्राम पंचायत सिरौली कलां को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति भी कैबिनेट में रखी जा सकती है। वहीं, वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी और होम स्टे सेवायोजन को विकसित करने का भी प्रस्ताव आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles