लापता टाटा मोटर्स कर्मी युवक का शव जंगल में बरामद , चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां बीते 28 नवंबर से लापता टाटा मोटर्स कंपनी के कर्मी नरेंद्र सिंह खाती का शव पंतनगर में जंगल से बरामद हुआ है। नरेंद्र की चाकू मारने के साथ ही गला दबाकर हत्या की गई है। नरेंद्र सिंह ,तिवारी नगर बिंदुखत्ता का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को नरेंद्र ड्यूटी करने के बाद घर नहीं लौटा था। पुलिस ने मृतक की स्कूटी को भी बरामद किया है। मामले में ट्रांजिट कैंप के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदिग्ध को लेकर घटनास्थल पर गई है। इसी युवक पर हत्या करने का शक है। दोपहर बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

इस घटना से स्थानीय समुदाय में शोक और आक्रोश है, और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जा सके।

बता दें कि पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीण कई दिन से जंगल की खाक छान रहे थे। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीवी फूटेज खंगालने में लगी हुई थी, इसके बाद ही यह सफलता हाथ लगी।
उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles