तीसरी पुण्यतिथि पर स्व इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी । कांग्रेस की दिग्गज एवं जनप्रिय रही पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, श्रद्धांजलि सभा सौरभ होटल के प्रांगण में आयोजित हुई,स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश और उनका पूरा परिवार इस मौके पर लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे थे, श्रद्धांजलि सभा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी,कांग्रेस पार्टी के कई विधायक एवं नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी नेताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य और खासतौर पर हल्द्वानी शहर के लिए किए गए कार्यों को याद किया सभी वक्ताओं ने कहा इंदिरा हृदयेश मजबूत नेतृत्व करने वाली नेता थी, जो किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटती थी। उन्होंने हल्द्वानी को विकसित करने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, जिसे कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles