मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूलों में छुट्टी घोषित

भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 सितंबर को सभी स्कूल बंद

नैनीताल। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में 14 सितंबर 2024 को अपरान्ह 2:00 बजे तक कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा (रेड अलर्ट) की संभावना है। वर्तमान समय में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की आशंका जताई गई है।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर 14 सितंबर 2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, जो छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में स्थित छात्रावासों में निवासरत हैं, उनके लिए यह अवकाश लागू नहीं होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अवकाश के दौरान सभी शैक्षणिक संस्थाएं ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई सुनिश्चित करेंगी। आदेश का पालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles