नैनीताल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पुलिस ने वीकेंड के चलते डायवर्ट किए रूट

TRAFFIC DIVERT DOON (1)

वीकेंड पर सैकड़ों पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आते हैं जिस से यहां ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है. नैनीताल पुलिस ने वीकेंड के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है. आज हल्द्वानी शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा. पुलिस के अनुसार आठ नवंबर तक यह डाइवर्जन प्लान सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा.

ये है यातायात प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे. शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे.
  • कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौक, जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे.
  • शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड में जाने वाले वाहन सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज से होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles