महिला के गले से चेन छीन कर फरार हुए आरोपी

हरिद्वार।यहाँ आज बीच बाजार में बदमाश महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.



घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम तिराहे के पास की है. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान फायरिंग की भी सूचना सामने आ रही है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस सीसीटीवी की मदद से फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles