सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया को एक बड़ी सफलता,कालु सिद्ध मंदिर शिफ्टिंग पर बनी सहमति



हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया को एक बड़ी सफलता मिल गई है। लंबे विचार-विमर्श के बाद प्रशासन और कालु सिद्ध मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज के बीच सहमति बन गई है, जिससे अब मंदिर को कालाढूंगी चौराहे से पास में ही स्थानांतरित किया जाएगा। इस सहमति के बाद चौराहे पर 12 मीटर सड़क चौड़ीकरण और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी।


प्रशासन के अनुसार, मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत कई अवरोधों को हटाया जा रहा है, और अब कालु सिद्ध मंदिर के स्थानांतरण की भी सहमति बन जाने से यह काम और सुगम हो जाएगा। मंदिर के महंत के साथ की गई चर्चा में तय हुआ कि मंदिर को नजदीक के स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा बनी रहेगी और यातायात को भी सुगम बनाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles