बढ़े हुए पानी के बिलों के विरोध में जल निगम के कार्यालय के बाहर लोगो ने किया धरना प्रदर्शन

हल्द्वानी। बढ़े हुए पानी के बिलों के विरोध में तल्ली हल्द्वानी और गौजाजली जाली के लोगों ने मंडी बायपास रोड स्थित जल निगम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।


इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षदों की वहां मौजूद जेई से तीखी नोकझोंक हुई। पार्षदों की मांग थी कि मौके पर जल निगम के अधिशासी अभियंता पहुंचे लेकिन उनके नहीं आने पर पार्षदों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि मीटर रीडिंग और बिल बनाने में ठेकेदार के आदमियों के द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते 2 महीने का बिल किसी का ₹700 तो किसी का 20000 से भी ऊपर की राशि का आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles