चटवापीपल पर लगातार हो रहा भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही बंद




चमोली में चटवापीपल पर लगातार भूस्खलन होने और दलदल के चलते बदरीनाथ हाईवे पर देर रात से वाहनों की आवाजाही बंद है. प्रशासन यात्रियों को खाल-बमोथ-गौचर-कर्णप्रयाग सड़क से भेज रही है. बता दें बीआरओ की टीम मार्ग को खोलने के कार्य में जुटी हुई है.


बता दें ख़राब मौसम प्रशासन और यात्रियों के लिए सर दर्द बना हुआ है. पिछले तीन दिन से चटवापीपल पर भूस्खलन जोन सक्रिय है. यात्रियों को पुलिस खाल-बमोथ-गौचर-कर्णप्रयाग सड़क से भेज रही है. वहीं नंदप्रयाग में में वाहनों को धीरे धीरे पास करवाया जा रहा है. जबकि रुद्रप्रयाग से चमोली जाने वाले यात्रियों से भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है.

वैकल्पिक मार्गों से किया जा रहा रवाना
जनपद चमोली में प्रवेश करने वाले (छोटे वाहन)- रुद्रप्रयाग – गौचर क्षेत्र के अंतर्गत से भट्टनगर – रानो-बमोथ- खाल सरमोला- कर्णप्रयाग
जनपद चमोली में प्रवेश करने वाले (बड़े वाहन) – रुद्रप्रयाग- सतेराखाल-दुर्गाधार- चोपता – मोहनखाल – पोखरी – कर्णप्रयाग
रुद्रप्रयाग – तिलवाडा – अगस्तमुनि – कुण्ड – ऊखीमठ – चोपता – मण्डल – गोपेश्वर

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles