पत्थरों की चपेट में आने से गहरी खाई में गिरा कैंटर

स्वाला के डेंजर जोन में पत्थरों की चपेट में आने से एक कैंटर हादसे का शिकार हो गया। पत्थर गिरने से कैंटर गहरी खाई में जा गिरा। कैंटर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक द्वारा रोकने के बावजूद वो वाहन को निकालने का प्रयास कर रहा था।मंगलवार देर शाम 7 बजकर 15 मिनट के लगभग टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच मे स्वाला के डेंजर जोन में एक कैंटर पत्थरों की चपेट में आने से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक चालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा कैंटर स्वाला के डेंजर जोन में सड़क में फंस गया और इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर आने शुरू हो गए। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। पत्थर की चपेट में आने से कैंटर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद एनएच कर्मियों ने बताया कि वाहन चालक को पुलिस कर्मियों और लोगों के द्वारा रोका गया था। लेकिन वाहन चालक द्वारा जबरन वाहन को निकालने का प्रयास किया गया और वाहन मलबे में फंस गया। इसी दौरान पत्थर आने से ये हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles