टनकपुर चंपावत एनएच पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे के बाद से एनएच बड़े वाहनों के लिए बंद

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं एक ऐसे सड़क से का मामला आज सुबह का सामने आया है।बता दे कि शुक्रवार सुबह टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7:30 बजे के लगभग पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा डाक पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक स्वाला के अपना भोजनालय के पास सड़क पर पलटा है।

वाहन दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद को आगे आए और ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को ट्रक से बाहर निकाला। गनीमत रही वाहन खाई में नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक को मामली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की तत्परता के कारण चालक की जान बच गई।

ट्रक के बीच सड़क में पलटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। छोटे वाहन भी कठिनाई से ही रास्ते से निकल पा रहे हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा ट्रक को सड़क से हटाने का की कोशिश की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles