डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

आज डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर की पुण्यतिथि है. जिन्हें हम सब डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर के नाम से भी जानते हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम धामी ने दी डॉ. भीमराव को श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना होगा.

संविधान के जनक हैं डॉ भीमराव

डॉ भीमराव आंबेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है. 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई थी. हर साल 6 दिसंबर के दिन बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles