चार दुकानों में एकाएक आग लगने से फैली अफरा-तफरी

हल्द्वानी । सोमवार को यहां दोपहर भीषण अग्निकांड हो गया। बनभूलपुरा थाने के सामने चार दुकानों में एकाएक आग धधक गई। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। बहरहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी हुई है। आग ने समीप ही स्थित एक स्कूल को भी अपनी चपेट में ले लिया और फर्नीचर स्वाहा हो गया।
बताया जाता है कि पहले एक दुकान में वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी। देखते ही देखते आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles