गैैस सिलडर फटने से मची अफरा तफरी,4 लोग झुलसे

हल्द्वानी । जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में पीली कोठी क्षेत्र में सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी माहौल हो गया. घर में चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में घर के दो बच्चों समेत चार लोग आ गए थे. चारों लोग इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही मामले ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं, आग से झुलसे चारों लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना कल यानी बुधवार की है. प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में पीलीकोठी इलाके के श्याम गार्डेन में राम अवतार का परिवार रहता है. राम अवतार के घर में बुधवार शाम को पूजा-पाठ होनी थी, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था।

शाम को करीब साढ़े चार बजे घर की महिलाएं घर की निचली मंजिल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी. तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई थी. वहां मौजूद महिलाएं इससे पहले कुछ समझ पाती सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जेठानी-देवरानी और दो बच्चे आ गए।

वहीं, घर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आग मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी. पड़ोसियों के सहयोग से घरवालों का सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles