क्वारब पुल के समीप कार और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, कार का एयरबैग खुलने टला बड़ा हादसा।

गरमपानी: भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पुलके समीप एक ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। संयोग से कार का एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा, काठगोदाम निवासी हरीश रौतेला पुत्र खीम सिंह रौतेला अपनी निजि कार यूके 04 एई 2041 से हल्द्वानी से मौना आ रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से च्यूरीगाड़, भीमताल निवासी ट्रक चालक बब्लू आर्या पुत्र दीवान राम बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रहा था।

इस बीच क्वारब पुल के पास देर रात करीब 1 बजे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। वहीं कार की जब ट्रक से टककर हुई तो उसके एयरबैग खुल गए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles