काठगोदाम पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश में जनपद में वारंटियों की लगातार धर/पकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा मुकदमा FIR नंबर 6/24 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त पैरोल पर आने के पश्चात लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किये जाने के उपरांत *चंद्र मोहन साह उर्फ लड्डू* पुत्र ललित मोहन साह निवासी जवाहर ज्योति दमवादुंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल को जवाहर ज्योति दमुआढुंगा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया।

इस दौरान पुलिस टीम में Si महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल भुवन चंद्र, कांस्टेबल संतोष बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles