यहां घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर हुई महिला की मौत

पौड़ी जिले के कलजीखाल ब्लॉक देर रात को मनियारस्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह मकान के निचले तल में सो रही थी

इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिसके कारण ऊपर की छत की सीलिंग का एक हिस्सा दिल टूट गया। जिसके मलवे से दबकर महिला की मौत हो गई। बताया कि जब सुबह महिला का बेटा चाय देने गया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मिलकर महिला के शव को मलवे से बाहर निकाला।

बताया कि उनके द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles