नैनीताल में लोगों को नहीं मिल रही ट्रैफिक जाम से राहत

नैनीताल में सड़क चौड़ीकरण के बाद भी शहरवासियों को ट्रैफिक से निजात नहीं मिल पा रही है। वीकेंड पर नैनीताल में भारी संखया में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। जिस कारण ट्रैफिक की समस्या आम हो गई है। पुलिस के डायवर्जन प्लान लागू करने के बाद भी लोग घंटों तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।

रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की ऐसी भीड़ उमड़ी की शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। आलम ये रहा कि दिनभर वाहन मंगलपड़ाव से रोडवेज बस स्टेशन रेंगते रहे। ट्रैफिक के कारण एंबुलेंस भी 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles