अल्मोड़ा सड़क दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए भीषण सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल पहुचकर उपस्थित चिकित्सकों से विस्तारपूर्वक उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया।

सुमित हृदयेश ने घायलों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनके दर्द को समझते हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार और प्रशासन से घायलों के समुचित उपचार और देखभाल के लिए तत्परता से कार्य करने का अनुरोध करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “दुर्घटना के शिकार हुए लोग हमारी प्राथमिकता हैं और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कोई भी कदम उठाने में हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं।”

सुमित हृदयेश ने अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार से और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मुलाकात से घायलों के परिजनों में थोड़ी राहत महसूस हुई और उन्हें सुमित हृदयेश की संवेदनशीलता और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट जी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles