गैरसैंण विधानसभा सत्र : विपक्ष ने मानसून सत्र की कम अवधि पर उठाए सवाल, की ये मांग

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई गैरसैंण के भराड़ीसैंण में शुरू हो गई है। पहले दिन सदन कार्रवाई के दौरान जहां केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। तीन दिन के सदन की कार्रवाई को बढ़ाने की मांग विपक्ष के द्वारा की गई है।


गैरसैंण के भराड़ीसैण में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई है। 3 दिनों के लिए आयोजित सत्र की अवधि को विपक्ष कम बता रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार केवल संवैधानिक बाध्यता को पूरा करने के लिए सत्र को आयोजित कर रही है। जबकि विपक्ष के पास सदन में जनता के मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त मुद्दे हैं। कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से मांग की है कि मानसून सत्र की अवधि को बढ़ाना चाहिए।

विपक्ष की मांग पर बोले सीएम धामी
विपक्ष जहां सरकार से सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए दबाव डालने का काम कर रहा है। तो वहीं सदन शुरू होने से पहले ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि बिजनेस कम होने से सत्र की अवधि कम है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी विपक्ष की मांग पर आया है। सीएम धामी का कहना है कि जिस हिसाब से काम काज था उसी के अनुसार सत्र आयोजित किया गया। सत्र आगे भी आयोजित होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles