अभी भी नैनीताल जिले 27 मोटर मार्ग बंद, रास्तों में जगह जगह खतरा, विभाग र्मा खोलने में जुटे


नैनीताल। जनपद नैनीताल में भले ही पिछले दो दिन से बारिश थम गई हो लेकिन मुसीबत अभी रुकी नहीं है क्योंकि पर्वतीय इलाकों में अभी भी 27 मार्ग बंद है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक तीन राज्य मार्ग सहित 27 ग्रामीण मार्ग बंद है। विगत दिनों लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की वजह से सड़कों में डेंजर जोन बन गए हैं। मार्ग बंद होने से गांवों का शहरों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिले में बारिश की वजह से अब तक करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इस बारिश के सीजन में अभी तक जिले में 420.23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा गोला और नंधौर नदी ने ग्रामीण इलाकों की तरफ भू कटाव शुरू कर दिया है अब तक दर्जनों बीघा जमीन गोला नदी में समा गई है।
जिले के जो मार्ग बंद है
पतलोट.छीडाखान.अमजड मिडार
पतलोट.डालकन्या.ल्वाडडोबा, डोबा गौनियारो
छिडाखान.पोखरी, डाबर.डडोली, सुनकोट-कचलाकोट, इलाईजर.चमोली, छतिया-काण्डा, खूपा.जमरानी, बिडारी-पोखराधार, सिमलखाँ.सकदीना
मनर्सा पम्पहाउस मार्ग, कूल विरखन सूड
तल्लाकोट.सीम, मंगोली.खमारी थापला मार्ग
देवीपुरा.सौड बांसी मार्ग, खनस्यू.रिखोकोट
हरीशताल मार्ग, ढोलीगाँव.धैनागाँव
बलना.ज्योसूडा, देवली.महतौली
ढोलीगाँव.कैडागाँव, पदमपुरी.सुवाकोट.पोखरी
बिनकोट.चन्द्रकोट, बजून.अक्सू
हल्द्वानी.कालाढूंगी.रामनगर मार्ग
देवीपुरा.सौड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles