टैक्सी में चालक कर रहा था चरस तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टैक्सी में चालक कर रहा था चरस तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पावत पुलिस ने टैक्सी में चरस की तस्करी कर रहे चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 324 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

टैक्सी में चालक कर रहा था चरस तस्करी

चंपावत पुलिस एसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. पुलिस ने 23 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे लोहाघाट के एसएसबी कैंप के पास धारचूला से देहरादून की ओर जा रही स्विफ्ट कार को रोक कर तलाशी ली.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

चालक के पास से पुलिस ने 324 ग्राम अवैध चरस बरामद की है. चालक की पहचान कपिल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी धारचूला के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया है. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles