उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील

उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है।


शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम ने करवट ली और राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। माैसम विभाग ने आज छह जिलों टिहरी, पाैड़ी , नैनीताल, बागेश्वर देहरादून और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में लोगों से दिन के साथ ही रात को भी सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles