रुद्रप्रयाग में पत्नी को गोली मारकर पति फरार। पत्नी की मौत

रूद्रप्रयाग। जनपद के बसुकेदार तहसील के अन्तर्गत अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राधिका (26) निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर महिला के पति राजीव ने उसे गोलीमार कर फरार हो गया।

पीड़िता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आरोपी पति की तलाश जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles