अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो की मौके पर मौत

नैनीताल। छोटा कैलाश मोटर मार्ग में मर्ची जाली के समीप एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। जानकारी के अनुसार भीमताल छोटा कैलाश मार्ग मर्ची के समीप एक पिकअप 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही आसपास से गुजर रहे वाहन सवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और इसकी सूचना भीमताल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बिशन दत्त पांडे पुत्र स्व त्रिलोचन पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया पुत्र खीमानंद निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक धीरज पुत्र कांतिबल्लभ (25 वर्ष) घायल है जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ। एक वाहन सामान लेकर अमृतपुर से छोटा कैलाश की ओर जा रहा था, जिसमें 3 लोग सवार थे। वाहन का उपकरण क्रॉस टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles