महिला का शव मिला , फैली सनसनी


उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर घाट के पास बुधवार सुबह एक महिला का शव गंगा में बहते हुए पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही शव घाट के पास पहुंचा, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और कनखल थाना पुलिस ने जल पुलिस की सहायता से शव को गंगा से बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे, तब एक महिला का शव गंगा में बहता हुआ प्रेमनगर घाट के पास आ गया। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष अनुमानित की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के समय नहर में शव बहता हुआ देखा गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकाल लिया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और महिला की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles