उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आठ पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Ad Ad

Related Articles