पिथौरागढ़ से दिल्ली का सफर हुआ आसान देखिये किराये पर हुयी कितनी घटोती

कुमाऊ पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून का हवाई सफर अब सस्ता और आसान हो गया है। दिल्ली का किराया घटकर ₹5000 हो गया है वहीं देहरादून के लिए दिन में दो बार विमान सेवा शुरू होगी। मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह संभव हुआ है जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही नगर में टूरिस्ट स्थलों का भी विकास किया जाएगा। पिथौरागढ़ से देश की राजधानी दिल्ली और राज्य की राजधानी देहरादून तक विमान से सफर करना और अधिक आसान हो चुका है।
अभी तक यह किराया 7000 रुपए प्लस जीएसटी था। किराए में दो हजार रुपए की कमी से आम जनमानस को अब राहत मिलेगी। देहरादून के लिए अब दिन में दो बार विमान सेवा आरंभ होने वाली है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनका यह निर्णय पिथौरागढ़ और देहरादून कनेक्टिवटी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मेयर कल्पना ने बताया कि वृद्ध और बीमार श्वानों के उपचार हेतु डॉग केयर सेंटर के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सैद्धांतिक सहमति दी गई है।
दिल्ली का किराया अब पांच हजार रुपए हो गया है तो पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए हवाई सेवा का विस्तार करते हुए दिन में दो बार विमान सेवा चलेगी। साथ नगर मे टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंटों का विकास होगा। कामाख्या मंदिर के समीप सनराइज, चंडाक में सनसेट और भाटकोट में सनराइज और पंचाचूली व्यू प्वाइंट बनें बनेंगे। यह जानकारी नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने पत्रकार वार्ता में दी। नगर निगम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के अथक प्रयास से नैनी सैनी एयरपोर्ट से दिल्ली हवाई सेवा का किराया 5000 रुपए और जीएसटी निर्धारित कर दिया गया है।
नगर की पार्किंग समस्या के बारे में मेयर ने बताया कि नगर के अंतर्गत छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए कार्य आरंभ कर दिया गया है। पार्किग के लिए भूमि चयन का कार्य तेजी से चल रहा है। छोटे पार्किंग स्थल जल्दी ही अस्तित्व में आएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पांच कूड़ा वाहन शीघ्र पहुंचने वाले हैं। नगर में अतिशीघ्र डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य आरंभ होने वाला है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, पूर्व उपाध्यक्ष जिपं कोमल मेहता, पार्षद दिनेश कापड़ी, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
