उत्तराखंड चुनाव: पुराने बरगदों की छांव में नई पीढ़ी, टिकट की दौड़ में सीएम धामी सहित कई युवा चेहरे

उत्तराखंड की राजनीति में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर भाजपा 2027 के चुनाव में अनुभवी और युवा ऊर्जा का संतुलन साधने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री धामी सहित कई युवा चेहरे टिकट की दौड़ में हैं, जिन्हें पार्टी विधानसभा तक पहुंचाने का अवसर देने पर विचार कर रही है।

News Article Hero Image

। राष्ट्रीय राजनीति में महत्व के बाद उत्तराखंड की सियासत में भी युवा सर्वोच्च प्राथमिकता पर आ गए हैं, न सिर्फ युवा वोटर्स, बल्कि टिकट की दौड़ में भी इस बार युवाओं को भरपूर अवसर देने की तैयारी राजनीतिक दल कर रहे हैं।

दशकों से राजनीति में प्रभावी अनुभवी नेताओं के बीच युवा नेता अपनी जगह तलाश रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पुराने दिग्गजों के अनुभव को सम्मान देकर नई ऊर्जा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।

धामी से दुर्गेश्वर, सौरभ बहुगुणा तक युवा चेहरे

भाजपा में बंशीधर भगत से लेकर सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विशन सिंह चुफाल, मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय जैसे अनुभवी नेताओं की लंबी कतार है, तो युवा नेतृत्व की भी बड़ी टोली है। मुख्यमंत्री धामी खुद युवा राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं।

विधायकों में पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, कपकोट से सुरेश गड़िया और देवप्रयाग से विनोद कंडारी युवा चेहरे हैं। वहीं सौरभ बहुगुणा व राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी अब युवा नेतृत्व की अगली कतार तैयार कर नए चेहरों को विधानसभा तक पहुंचाने की तैयारी में है।

टिकट वितरण की रेस में कई चेहरे

भाजपा में इस बार टिकट की रेस में कई युवा शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत से लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल से लेकर नागेंद्र चौहान, मुलायम सिंह, कुंदन लटवाल, गिरीश जोशी, गुंजन सुकीजा, लक्ष्मी अग्रवाल, विकास भगत समेत कई युवा टिकट के दावेदार हैं।

देखना यह है कि इन्हें कितना अवसर मिलता है। वर्ष 2027 में होने वाला टिकट वितरण इस सवाल का जवाब देगा।

भाजपा युवाओं को सदस्यता अभियान और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से आगे बढ़ाकर विधानसभा चुनाव में भी नेतृत्व का अवसर देगी, वर्तमान में भी भाजपा के कई विधायक युवा हैं, आगे भी युवाओं को भरपूर अवसर मिलेगा। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles