सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने वसूला 97 हजार का जुर्माना

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने वसूला 97 हजार का जुर्माना

देहरादून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 242 लोगों के चालान काटे हैं. इसके साथ ही शराबियों से 97 हजार का जुर्माना वसूला है.

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस शराबियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है.

अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान जारी

पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है. रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की.

दून पुलिस ने वसूला 97 हजार का जुर्माना

चेकिंग के दौरान देहरादून पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 242 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम का चालान कर 97 हजार का जुर्माना वसूला. पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles