रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में सीएम ने किया प्रतिभाग, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

रन फॉर यूनिटी

लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती है। सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में भी प्रतिभाग किया।

रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में सीएम ने किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय एकता को समर्पित “ओपन रन फॉर यूनिटी” क्रॉस कंट्री दौड़ का फ्लैग ऑफ़ किया। साथ ही इस दौड़ में स्वयं भी सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सरदार पटेल को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकजुट किया। उनका दृष्टिकोण और नेतृत्व आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles