नीब करौरी बाबा के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह से हज़ारों लोगों ने किये दर्शन

भवाली शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू
मेले की पूर्व संध्या पर ही 10 हजार से अधिक भक्तों ने कैंची धाम में डेरा जमा लिया था। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ, जिससे करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

प्रशासनिक सतर्कता और इंतजाम मुकम्मल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन हल्द्वानी, भवाली, भीमताल व नैनीताल से कैंची धाम तक लगाए गए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह स्वयं शटल से धाम पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।परमार्थ, श्रद्धा और संगठन का अद्भुत दृश्य रविवार को कैंची धाम में देखने को मिला, जहां नीब करौरी बाबा के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4:45 बजे बाबा को भोग अर्पण कर मालपुए का प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही बाबा के जयकारों से धाम गुंजायमान हो उठा।मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाबा को भोग अर्पित करने के साथ ही प्रसाद वितरण शुरू हो गया था। दर्शनार्थियों को पूरी सुव्यवस्था के साथ दर्शन कराए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles