उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज

उर्मिला सनावर पर मुकदमों का शिकंजा लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें अब तक अभिनेत्री पर 11 मुकदमे दर्ज हुए है। ताजा मुकदमा देहरादून के नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है।
उर्मिला सनावर पर 1 और मुकदमा दर्ज
आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और बीएल संतोष पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। मामले पर हिंदू रक्षा दल के सागर ने शिकायत की थी जिस पर ये कार्रवाई हुई है। बता दें अब तक अभिनेत्री पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्व पति सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए गंभीर आरोप
बता दें 25 अक्टूबर को हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री को सहारनपुर से अरेस्ट किया था। उर्मिला पर अपने पूर्व पति सुरेश राठौर और पूर्व भाजपा विधायक से 5 करोड़ की रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप था। राठौर की बेटी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपथा कि अभिनेत्री द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ।
हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया अरेस्ट
शुरुआती जांच में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शिकंजा कसना शुरू किया। रविवार को हरिद्वार पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास पर दबिश दी और अभिनेत्री को हिरासत में ले लिया। पुख्ता कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया




