डंपर ने पॉलिटेक्निक के छात्र को कुचला, मौत


सतपुली॥

एकेश्वर मार्ग पर एक डम्पर द्वारा एक बाइक सवार को कुचल दिया गया, बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक विजय ग्वाडी पुत्र बृजमोहन ग्वाडी, ग्राम घोडीगांव, लैसडौन गमसभा डाबरी का बताया जा रहा है। मृतक सतपुली पालिटैक्निक कालेज में द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट था। मृतक बाईक से सतपुली से मलेठी गांव स्थित अपने कमरे में जा रहा था। सुबह 7.4 बजे एकेश्वर


की ओर से आ रहे डंपर ने सतपुली रीठाखाल मार्ग पर स्थित 132केवी सब स्टेशन के पास बाइक को सीधे टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles