हल्द्वानी- काठगोदम के समीप 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, दो घायल रेस्क्यू

पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित निकाला, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार को एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को वाहन संख्या UK04AR1001 के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर काठगोदाम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ, हल्द्वानी फायर सर्विस और यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंचे।

दुर्गम रास्ते और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस के जवानों और ग्रामीणों ने समन्वय बनाकर खाई में उतरते हुए वाहन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला।

घायलों की पहचान नीरज सिंह रजवार (29 वर्ष), निवासी भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी और रिचा शाह (29 वर्ष), निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। हादसे के समय मौके पर उनके परिजन भी मौजूद थे।

रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक एवं मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभियान में सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जंतवाल, सोनू जंतवाल, विजय जंतवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल और प्रियांशु बिष्ट सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहनीय सहयोग किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles