ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन


हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब की ओर से ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अभिनव बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता के विजन को निर्णायकों के समक्ष पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने व्यावसायिक विचारों की उपयोगिता, संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से सामने रखा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच के साथ अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। ‘V2’ की वैशाली तिवारी और विनीत फुलारा प्रथम उपविजेता रहे, जबकि ‘गेम चेंजर्स’ के हरमनदीप सिंह और अपूर्व कमल ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।
इसके अलावा ‘अरोमा तत्व’ के आशीष बंसल और सोमिल तिवारी को ‘शार्क्स चॉइस’ का खिताब दिया गया। वहीं ‘टीम बिज़नोवा’ की प्राची जोशी और मुस्कान ने ‘गेम चेंजर्स’ का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

Related Articles