SOG एवं चोरगलिया पुलिस टीम ने लाखों की 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत भारी मात्रा में लाखों की स्मैक बरामद

 *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा *"ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025"* के अंतर्गत *युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के तहत *श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआ, के पर्यवेक्षण* में *एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौड व थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एमवीआर गेट से चोरगलिया की ओर *02 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार* किया गया। दोनों के खिलाफ थाना चोरगलिया में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्मैक जलालाबाद उ0प्र0 से खरीदकर अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने ला रहे थे, पुलिस चैकिंग में पकड़े गए।

गिरफ्तारी-
1- मौ0 आमिर पुत्र मुशर्फ हुसैन निवासी मौ0 खेड़ा, कब्रिस्तान के पास थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष
2- मौ0 मोहीद पुत्र मौ0 शाहिद निवासी खेड़ा मौहल्ला थाना अमरिया जिली पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष

बरामदगी-
255 ग्राम स्मैक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी टीम को 2500/रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम-

1- एसओजी प्रभारी संजीत राठौड
2- SI बलबीर सिंह राणा
3- हेड कानि0 ललित श्रीवास्तव SOG
4- कानि0 उत्तम सिंह
5- का0 सन्तोष बिष्ट SOG

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles