उत्तराखंड में 1,586 बेसिक शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया


देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े 1,586 बेसिक शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने सभी 13 जिलों से विद्यालयवार रिक्त पदों का ब्यौरा प्राप्त कर लिया है और अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार पहले वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों का अंतिम आकलन कर शासन से स्वीकृति मिलने पर भर्ती का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा। इस भर्ती से लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी विद्यालयों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।जिलावार रिक्तियों में उत्तरकाशी सबसे ऊपर है, जहां 230 पद खाली हैं। इसके बाद नैनीताल (196), चमोली (186), टिहरी (156), हरिद्वार (146), पिथौरागढ़ (142), ऊधमसिंह नगर (134) और देहरादून (119) में सर्वाधिक रिक्तियां हैं। वहीं अल्मोड़ा में सबसे कम 58 पद रिक्त बताए गए हैं।

Related Articles