19 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस



नई दिल्ली कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेलमार्ग के जरिए जोड़ने का सपना जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

70 साल का इंतजार खत्म, कश्मीर को मिलेगा सीधा रेल संपर्क।
272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना पूरी होने के बाद कश्मीर घाटी को यह ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। इस मार्ग पर ट्रेन के सफल परीक्षण किए जा चुके हैं और रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने जनवरी में सेवा को मंजूरी दी थी। फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है, इसलिए ट्रेन सेवा कटरा से शुरू होगी।वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। दशकों से कश्मीर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे इस परियोजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।इस परियोजना में 38 सुरंगें (कुल लंबाई 119 किमी) और 927 पुल (कुल लंबाई 13 किमी) शामिल हैं। इसमें भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग (टनल T-49) 12.75 किमी लंबी है।1997 में शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब पूरी हो चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर का संपर्क और मजबूत होगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles