पटवारी और लेखपाल ने तीन दिन के लिए किया बहिष्कार

हल्द्वानी : लेखपाल संघ के बैनर तले आज से सभी लेखपाल पटवारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हल्द्वानी तहसील में बहिष्कार पर बैठे लेखपाल संघ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जमीनों के अंश निर्धारण को लेकर सभी लेखपालों को बिना सुविधाओं के काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास कोई खतौनियों का डाटा उपलब्ध है ना ही उन्हें लैपटॉप या अन्य सुविधाएं दी गई है।इससे पूर्व पीएम किसान निधि के संबंध में भी लेखपालों से इसी तरह का कार्य कराया गया था, लेकिन इस बार लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा का कहना है कि सरकार उनसे काम कराए इसमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्हें काम करने के लिए सुविधा भी दी जानी चाहिए। इसलिए वह तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं आगे यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे रणनीति पर कार्य करेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles