सर्किल रेटों में भारी बढ़ोतरी को लेकर नैनीताल में आक्रोश,15 अक्टूबर को आम सभा में तय होगी आंदोलन की रणनीति

हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में सर्किल रेटों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में आमजन ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में लोगों ने उप-निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जोशी ने कहा कि “रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। ऐसे में यदि कोई आम नागरिक अपने परिवार के लिए छोटा सा मकान बनाना चाहता है, तो सरकार ने इस सपने को भी महंगा कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी नए सर्किल रेट में 400 गुना तक की बढ़ोतरी की गई है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और आम जनता के साथ धोखा है।

जोशी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 15 अक्टूबर को एक आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles