सांसद श्री अजय भट्ट ने रामगढ़ क्षेत्र में वन अग्नि की सूचना मिलते ही डी एम को तत्काल व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए

सोमवार को सांसद श्री भट्ट को जैसे ही जानकारी मिली कि रामगढ़ के शीतला ग्राम पंचायत क्षेत्र और बडैत सहित सीमायल रेकवाल में वन अग्नि की सूचना मिलते ही श्री भट्ट ने तत्काल धीरज पांडे कुमाऊं चीफ और कंजरवेटर विनय भार्गव सहित जिलाधिकारी वंदना सिंह और डीएफओ से वार्ता करते हुए वन अग्नि से निपटने के लिए पर्याप्त राहत भेजने के निर्देश दिए। श्री भट्ट बताया कि मौके पर तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सहित फायर वाचर सही बन विभाग के अधिकारी सहित प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच कर आग बुझाने के कार्य में जुट गए हैं। श्री भट्ट ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जंगलों के आसपास कूड़ा निस्तारण सहित आग लगने के संभावनाओं को कम करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार व आवश्यक कार्रवाई की जानी बेहद आवश्यक है। इसके अलावा श्री भट्ट ने आग बुझाने के कार्यों में लगे प्रशासनिक मशीनरी और ग्राम सभा के लोगों का आभार जताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles