प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद अजय भट्ट


हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत सांसद अजय भट्ट ने अपने आवास पर परिवारजनों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इसके बाद वह भाजपा मुखानी मंडल की ओर से नीलम कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित जीवन देश को विकास, आत्मविश्वास और नई दिशा देने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का एक दिया’ प्रधानमंत्री के प्रति देशवासियों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी, जिला महामंत्री रंजन बरगली, मोहित कांडपाल, श्याम साही, श्रुति तिवारी, गंगा साह, सुमित्रा प्रसाद, अलका जीना, कामायनी मिश्रा, राजेश पंत, त्रिलोक निकेतिया, धीरज पांडे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles