विधायक कैड़ा ने किया रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, इंटर कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार हेतु दो लाख की घोषणा

रामगढ़/भीमताल भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के दरमोली, पीठोली, पगराड़ी और पोखरी सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

विधायक कैड़ा ने मौके पर ही राजकीय इंटर कॉलेज, पोखरी के भवन के जीर्णोद्धार के लिए अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने जल निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही PWD विभाग को क्षतिग्रस्त मोटरमार्गों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है।

दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, विनोद भट्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles