श्रीनगर में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर खाक, मलबे से मिले दो कंकाल

Srinagar massive fire: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भीषण आग का तांडव देखने को मिला। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग भड़कने से डूरबल क्षेत्र में बनी अस्थाई बस्तियों इसकी चपेट में आ गई। 80 झुग्गियों में आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जिसमें 16 साल का किशोर भी शामिल है। दोनों मृतक कबाड़ बीनने का काम करते थे।
श्रीनगर में भीषण आग लगने से 80 झुग्गियां जलकर खाक
खबरों की माने तो आग देर रात करीब 12:23 बजे लगी। बस्ती लकड़ी और तिरपाल की मदद से बनी हुई थी। जिससे आग तेजी से विकराल हो गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग पूरी बस्ती में फैल चुकी थीं।
मलबे से मिले दो कंकाल
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद मलबे में तलाश शुरू की गई। दो शब बुरी तरह झुलस गए थे। तकों की पहचान 27 साल के मोहम्मद नूर आलम और 16 साल के अल अमीन के रूप में हुई है। आग लगने के फिलहाल असली कारणों का पता नहीं चल पाया है





