केदारनाथ में एक बजे तक हुआ 34.40 % मतदान, वोट देने के बाद सेल्फी ले रहे लोग

kedarnath by election

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। विधायक शैलारानी रावत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। केदारनाथ में बीजेपी की प्रतिष्ठा के साथ साथ सीएम धामी की साख भी दांव पर लगी हुई है। यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

केदारनाथ में एक बजे तक हुआ 34.40 % मतदान

केदारनाथ में मतदान जारी है और दोपहर एक बजे तक केदारनाथ में 34.40 % मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। जो युवाओं के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवाओं के साथ अन्य लोग भी वोट देने के बाद जमकर सेल्फी ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles