हल्द्वानी विधानसभा सीट से कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भले ही अभी शुरुआती दौर में हों, लेकिन हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर दावेदारियां सामने आने लगी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी ने हल्द्वानी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। जोशी इन दिनों ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनसे शहर के विकास को लेकर उनकी अपेक्षाएं जान रहे हैं कौस्तुबानन्द जोशी का कहना है कि उन्होंने पार्टी संगठन के सामने अपनी दावेदारी रख दी है। साथ ही प्रभारी मंत्री को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भी टिकट की दावेदारी कर चुके हैं, हालांकि उस समय परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं रहीं जोशी ने कहा कि यदि पार्टी संगठन उन्हें मौका देता है तो वह हल्द्वानी को एक नए और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles